You will find a lot of useful material related to education, technology ,devotion ,travel places etc. here.
रविवार, 31 मई 2020
हस्तिनापुर जैन मंदिर - Hastinapur Jain Temple
जय जिनेन्द्र मित्रों ,
आज मैं यहाँ हस्तिनापुर के जैन मंदिरों के बारे में जानकारी आपसे साँझा कर रहा हूँ। हस्तिनापुर भारत में एक प्रसिद्ध क्षेत्र रहा है। महाभारत काल में यह एक प्रमुख केंद्र रहा जो कुरु वंश की राजधानी था। यह गंगा नदी के तट पर बसा है जो मेरठ से लगभग 37 किलोमीटर और दिल्ली से 96 किलोमीटर दूर है। हस्तिनापुर हिन्दू और जैनियों का एक प्रमुख केंद है। यहाँ जैनियों के बहुत से प्रसिद्ध मंदिर हैं जो बहुत ही भव्य हैं।
कुछ प्रसिद्ध जैन मंदिर निम्नलिखित हैं ---
1. जम्बूद्वीप जैन तीर्थ क्षेत्र :-- पूज्य ज्ञानमति माताजी की प्रेरणा से यह ब्रह्मांड दर्शन के रूप में बनाया गया हैं जो अपने आप में अद्दितीय है।यहाँ सुमेरु पर्वत की सुंदरता और भव्यता देखते ही बनती है।
2. श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर :-- यह हस्तिनापुर का सबसे प्राचीन जैन मंदिर है। इस मंदिर की लोगों में बहुत मान्यता हैं। पास ही नसियाँ ,जल मंदिर और 24 टोंक भी प्रसिद्ध हैं।
3. कैलास पर्वत :-- यह भी एक भव्य मंदिर है जो लगभग 40 मीटर की ऊंचाई लिए हुए है। यह मंदिर बहुत सुन्दर और कैलास पर्वत की याद दिलाने वाला है जहाँ भगवान आदिनाथ मोक्ष पधारे थे।
4. श्री श्वेताम्भर जैन मंदिर :-- यह श्वेताम्भर समाज का मंदिर है जो लगभग 46 मीटर की ऊंचाई लिए हुए है। इस मंदिर की मजबूती और गोलाकार आकृति सम्मोहित करने वाली है। अष्ट पद नाम से ये विख्यात है।
5. तीन लोक रचना :-- यह भी एक बहुत सुन्दर रचना है जिसमें तीनों लोकों को प्रस्तुत किया गया है। इसमें अधोलोक, मध्यलोक और ऊर्ध्वलोक को बताया गया है। यह भी जम्बूद्वीप जैन तीर्थ क्षेत्र में आता है।
इसके अलावा भी यहाँ पर बहुत से जैन मंदिर है जो अपने आप में अद्भुत व विशिष्टा लिए हुए है। जैन मंदिरों के अलावा यहाँ प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर भी है जो पौराणिक और भव्य है। यहाँ पर रहने और भोजन के लिए जैन मंदिरों में अच्छी व्यवस्था हैं। इसके अलावा होटल भी है। यहाँ का वातावरण भी मनमोहक और प्रकति का निकट से अहसास दिलाने वाला है।
आप मेरा नीचे दिया गया वीडियो देखकर और भी यहाँ के मंदिरों की झलकियाँ देख सकते हैं।
आशा है आपको मेरा यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको मेरा लेख और वीडियो कुछ उपयोगी लगा हो तो कृपया मेरा यूट्यूब चैनल और ब्लॉग को लाइक,सब्सक्राइब और शेयर जरूर कीजियेगा।
धन्यवाद
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.